Samsung Galaxy M55 Launch Date in India: जैसा कि आप सभी जानते होंगे, सैमसंग एक साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। वर्तमान में कंपनी अपने M सीरीज के अंतर्गत एक जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Samsung Galaxy M55 है। इसकी लीक रुमर्स सामने आ गई हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि इसमें 8GB रैम और 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
आज हम इस अपने नए आर्टिकल में Samsung Galaxy M55 Launch Date in India और इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में सारी जानकारी शेयर करेंगे।
Samsung Galaxy M55 Launch Date in India
Samsung Galaxy M55 के भारत में लॉन्च की तारीख के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, हाल ही में इसे गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है, जिससे इसकी लॉन्च तिथि की संभावित जानकारी मिलती है। टेक्नोलॉजी समाचार पोर्टलों के मुताबिक, यह फोन भारत में 15 अप्रैल 2024 को लॉन्च होने की संभावना है, और इसका लॉन्च इवेंट अमेज़न पर हो सकता है।
Samsung Galaxy M55 Specification
Samsung का यह फोन Android v14 पर आधारित होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ 2.4 जीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड वाला Octa Core प्रोसेसर शामिल होगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा, जिसमें ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शामिल होंगे। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 जीबी रैम, और 5जी कनेक्टिविटी के साथ और भी कई फीचर्स होंगे जो नीचे टेबल में उपलब्ध हैं।
Category | Specification |
General | Android v14 |
Side Fingerprint Sensor | |
Display | 6.78 inch, Super AMOLED Plus Screen |
Resolution: 1080 x 2400 pixels | |
Pixel Density: 388 ppi | |
Corning Gorilla Glass | |
Refresh Rate: 120 Hz | |
Touch Sampling Rate: 360 Hz | |
Punch Hole Display | |
Camera | Quad Rear Camera: 64 MP |
Video Recording: 4K @ 30 fps | |
Front Camera: 32 MP | |
Technical | Chipset: Qualcomm Snapdragon 7 Gen1 |
Processor: Octa Core, 2.4 GHz | |
RAM: 8 GB | |
Internal Memory: 128 GB | |
Memory Card: up to 1 TB (Hybrid) | |
Connectivity | 4G, 5G, VoLTE |
Bluetooth: v5.3 | |
WiFi | |
USB-C: v2.0 | |
Battery | Capacity: 5000 mAh |
Fast Charging: 25W |
Samsung Galaxy M55 Display
Samsung Galaxy M55 में 6.78 इंच का बड़ा सुपर AMOLED प्लस पैनल होगा। इसमें 1080 x 2400px का रेज़ोल्यूशन और 388ppi का पिक्सेल डेंसिटी होगा। यह फोन पंच होल टाइप डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें अधिकतम 1200 निट्स का पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही, इसे Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
Samsung Galaxy M55 Battery & Charger
Samsung के इस फोन में 5000mAh का बड़ा लिथियम पॉलिमर बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी नॉन-रिमूवेबल होगी, और इसके साथ एक USB Type-C मॉडल 25W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इससे फोन को पूरी तरह से चार्ज होने में कम से कम 65 मिनट का समय लगेगा।
Samsung Galaxy M55 Camera
Samsung Galaxy M55 में रियर में 64MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप होगा। यह सेटअप OIS के साथ आएगा, जिसमें कंटीन्यूअस शूटिंग, HDR, टाइम लैप्स, पोर्ट्रेट, नाईट मोड, सुपर मून, स्लो मोशन जैसे और भी कई सारे कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे। इसके फ्रंट कैमरा में एक 32MP का सेल्फी कैमरा होगा, जिससे 4K@30fps तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M55 RAM & Storage
सैमसंग के इस फोन में फ़ास्ट चलने और डाटा को सेव रखने के लिए 8GB रैम के साथ 128/256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। इसके साथ ही, इसमें एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा, जिससे स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M55 Price in India
आपको Samsung Galaxy M55 के भारत में लॉन्च होने की तारीख के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अब बात करें इसकी कीमत की, तो लीक के अनुसार यह फोन दो विभिन्न स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा, जिनकी कीमतें भी विभिन्न होंगी। इसका शुरुआती वेरिएंट ₹29,990 से शुरू होने की संभावना है।
हमने अपने इस नए आर्टिकल में Samsung Galaxy M55 Launch Date in India और उसकी Specification सम्बंधित सारी जानकारी आपके साथ शेयर की है, अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी सारी जानकारी अच्छी लगी होगी तो एक बार कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें.
यह भी जरूर पढ़े:-
Honor Watch GS 4 Price in India आईये जाने इसकी बैटरी लाइफ,प्राइस और फीचर्स के बारे में