OPPO A3 Pro Launch Date in India: ओप्पो भारतीय मोबाईल बाज़ार में लांच करने बाला है, अपनी A सीरीज के अंतर्गत एक बहुत ही तगड़ा स्मार्टफ़ोन, जिसका कम्पनी ने नाम रखा है OPPO A3 Pro. इंटरनेट पर इसके लीक्स भी सामने आ गये है, जिसके मुताबिक ये बताया जा रहा है की भारत में यह फ़ोन 8GB रैम के साथ 8GB का वर्चुअल रैम और 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ मार्किट में आएगा. साथ ही यह भी बताया जा रहा है की इसकी कीमत 20 से 22 हज़ार के बिच में हो सकती है !
जैसा कि आप सभी जानते ही हैं, ओप्पो एक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। हाल ही में, कंपनी ने भारत की मोबाईल मार्किट में OPPO Reno 12 को भी लॉन्च किया है, जो लोगो को काफी पसंद भी आ रहा है । OPPO A3 Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। आज, हम इस आर्टिकल में OPPO A3 Pro Launch Date in India और Specification की पूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।
OPPO A3 Pro Launch Date in India
जब बात आती है OPPO A3 Pro Launch Date in India की, तो कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक सुचना नहीं दी है, हालांकि इस फोन को गीकबेंच वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यह जानकर आपको खुशी होगी कि यह फोन अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया जाएगा। टेक्नोलॉजी दुनिया के प्रमुख न्यूज़ पोर्टलों के अनुसार, यह फोन भारत में 24 मई 2024 को लॉन्च होने की संभावना है।
OPPO A3 Pro Specification
Android v14 पर आधारित इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट के साथ 2.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड वाला ओक्टा कोर प्रोसेसर शामिल होगा। इसके अलावा, यह फोन दो विभिन्न कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें अज्योर रोज और माउंटेन ब्लू शामिल हैं। इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 5000mAh की बैटरी, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5जी कनेक्टिविटी जैसे कई अन्य फीचर्स भी होंगे।
Category | Specification |
General | Android v14 |
In Display Fingerprint Sensor | |
Display | 6.7 inch, AMOLED Screen |
1080 x 2412 pixels | |
394 ppi | |
Punch Hole Display | |
Camera | 108 MP + 2 MP Dual Rear Camera |
16 MP Front Camera | |
Technical | Mediatek Dimensity 7200 Chipset |
2.8 GHz, Octa Core Processor | |
8 GB RAM + 8 GB Virtual RAM | |
256 GB Inbuilt Memory | |
Connectivity | 4G, 5G, VoLTE |
Bluetooth v5.4, WiFi | |
USB-C v2.0 | |
IR Blaster | |
Battery | 5000 mAh Battery |
80W SUPERVOOC Charging |
OPPO A3 Pro Display
OPPO A3 Pro में 6.7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1080 x 2412px का रेजोल्यूशन और 394ppi का पिक्सेल डेंसिटी होगा। यह फोन पंच होल टाइप के डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें अधिकतम 1300 निट्स का पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
OPPO A3 Pro Battery & Charger
OPPO के इस फोन में 5000mAh का बड़ा लिथियम पॉलिमर बैटरी शामिल किया जाएगा, जो कि नॉन-रिमूवेबल होगा। इसके साथ ही, एक USB Type-C मॉडल 80W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा, जिससे फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में केवल 32 मिनट का समय लगेगा।
OPPO A3 Pro Camera
OPPO A3 Pro में रियर में 108 MP + 2 MP का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें कंटीन्यूअस शूटिंग, HDR, स्लो मोशन, पोर्ट्रेट, डिजिटल ज़ूम जैसे और भी कई फीचर्स होंगे। इसके फ्रंट कैमरा में एक 16MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा शामिल होगा, जिससे 2K @ 30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
OPPO A3 Pro RAM & Storage
ओप्पो के इस फोन को फ़ास्ट से चलाने और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए 8GB रैम के साथ 8GB का वर्चुअल रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज शामिल किया जाएगा। साथ ही, इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट भी होगा, जिससे स्टोरेज को 1TB तक विस्तारित किया जा सकता है।
हमने अपने इस नए आर्टिकल में OPPO A3 Pro Launch Date in India और उसकी Specification सम्बंधित सारी जानकारी आपके साथ शेयर की है, अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी सारी जानकारी अच्छी लगी होगी तो एक बार कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें.
यह भी जरूर पढ़े:-
iQOO Z9x Launch Date in India जानिए इसके RAM ,फीचर्स ,प्राइस और स्पेसिफिकेशन के बारे में
Tecno Pova 6 Neo Launch Date in India: पावरफुल बैटरी 6000 MAH के साथ आने वाला है ये फ़ोन जानिए डिटेल