Manoj Dey Net Worth: Manoj Dey की कुल नेट वर्थ जान के आप भी रह जायेंगे दंग, जाने डिटेल्स में !

Manoj Dey Net Worth: कौन नहीं जानता कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब स्टार मनोज दे कौन हैं? वे सोशल मीडिया पर एक प्रमुख चेहरा हैं, जिनकी वीडियोज़ और सलाहें हर किसी को प्रेरित करती हैं। मनोज दे अपने यूट्यूब चैनल पर टेक्नोलॉजी संबंधित टिप्स और ट्रिक्स को बांटते हैं, जिन्हें दर्शकों का प्यार हमेशा मिलता है, इनके यूट्यूब चैनल पर 5.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स है इसी के साथ ये अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी काफी लोकप्रिय है।

मनोज देय की उम्र मात्र 27 वर्ष है एवं इन्होंने अपनी इस उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, आज हम इस आर्टिकल में Manoj Dey Net WorthManoj Dey Monthly IncomeManoj Dey biography के विषय में विस्तार से जानेंगे।

Table of Contents

Whatsapp Group
Facebook Page

Manoj Dey Biography | मनोज देय कौन है?

मनोज देय का पूरा नाम मनोज मोडाक है। इनका जन्म 12 जुलाई 1996 झारखंड के झरिया गांव में हुआ था। इनका जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था, जिससे इन्हें बचपन से ही काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ा। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी इनके पिता साइकिल पंचर बनाने का काम करते थे, जिससे इनके घर की रोजाना कमाई 200 से 250 रुपए मात्र थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इन्होंने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। इसके बाद यह अपने पिता के काम में हाथ बटाने लगे।

घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, वह गुजरात की कपड़ा फैक्ट्री में काम करने चले गए। कुछ समय बाद उन्होंने गुजरात में अपनी नौकरी छोड़कर गांव वापस आने का निर्णय लिया। गांव वापस आने के बाद उन्होंने बच्चों को ट्यूशन देने का काम शुरू किया, और अपने घर के पास ही जन सेवा केंद्र की दुकान पर भी नौकरी शुरू की।

Manoj Dey Biography
Manoj Dey Biography

 

इसी के साथ इन्हें यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करने व पैसे कमाने के विषय में मालूम पड़ा। इसके बाद इन्होंने यूट्यूब पर अपना एक चैनल टेक्निकल मनोज के नाम से शुरू किया, जिस पर यह मोबाइल एप्लीकेशन की टिप्स एंड ट्रिक्स के विषय में जानकारी देते थे।

लेकिन कहते हैं न कि सफलता एक दिन में किसी को नहीं मिलती। उनका पहला चैनल सफल नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एक और यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसका नाम ‘मनोज देय’ रखा गया। इस चैनल पर मनोज दे लोगों को यूट्यूब के विषय में जानकारी प्रदान करते हैं और लोगों का इसे बहुत पसंद आता है। उन्होंने इस चैनल पर लगन और मेहनत से काम किया और अब इसमें 6.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इससे प्रेरित होकर उन्होंने बड़े-बड़े यूट्यूबर्स की सूची में अपना नाम शामिल किया है।

   
Manoj Dey Net Worth Rs. 10 crores
Real Name Manoj Modak (Dey)
Age 27 years
Education 12th
Birth Jharkhand
Profession Youtuber
Monthly Income 2-3 lakh
Father Name Bheeku Modak
Mother Name
Marriage status Married
Wife name Jyoti Shree Dey

Manoj Dey Earning Sources

मनोज देय यूटूबर होने के साथ साथ यह सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर भी है। जिससे यह बड़ी बड़ी ब्रांड डील, स्पॉन्सर करते हुए काफी रूपये कमा लेते है। सोशल मीडिया पर मनोज देय को आज काफी लोग जानते भी है व यह लोगो के बीच काफी प्रचलित भी है जिससे बड़ी बड़ी कंपनी अपने प्रोमोशन के लिए इनके पास आती है।

इंस्टाग्राम यूट्यूब के अलावा भी यह अन्य सोशल मीडिया पर यह हमेशा एक्टिव रहते है, जिसकी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक दी गई है।

Manoj Dey YouTube Account

मनोज देय के यूट्यूब चैनल पर 6.02 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। इस चैनल पर यह यूट्यूब से जुडी समस्त प्रकार की समस्या के निवारण से जुडी वीडियों अपलोड कर लोगों की सहायता करते है इनके इस चैनल लोगो का इनके प्रति खूब प्यार देखने को मिलता है।

Manoj Dey YouTube Account
Manoj Dey YouTube Account

इसी के साथ इन्होंने Manoj Dey Vlogs नाम से भी एक नए चैनल की सुरुवात की जिस पर यह अपने जीवन से जुड़ी सभी प्रतिक्रियाओ को लोगो तक पहुंचाते है। इस चैनल पर भी लोग इन्हे काफी पसंद करते है इसी के साथ इन्होने अपने इस चैनल पर भी 1.29 मिलियन सब्सक्राइबर्स की फैमिली हासिल कर ली है।

Manoj Dey Instagram Account

Manoj Dey Instagram Account
Manoj Dey Instagram Account

 

Manoj Dey Instagram Account पर 1.4 मिलियन फॉलोवर्स होने के कारण यह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाखों रूपये महीने के कमाते है। इनके इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के लिए कंपनी इन्हें मोटा पैसा देने के लिए भी तैयार रहती है।

Manoj Dey Facebook Account

Manoj Dey अपने फेसबुक अकाउंट पर भी वीडियो अपलोड करते हैं और इससे काफी अच्छे पैसे कमाते हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर 960K फॉलोवर्स हैं। वहाँ भी वे यूट्यूब और ऑनलाइन कमाई से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स को बताते हैं, और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

Manoj Dey Net Worth

सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर पैर जमाने के बाद लोगों के मन में इनकी नेट वर्थ जानने की तीव्र इच्छा है। एक रिपोर्ट के अनुसार मनोज देय नेटवर्थ वर्ष 2023 तक कुल $ 1 मिलियन तक की थी जो इंडियन रूपये में 8 करोड़ से ज्यादा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Dey (@manojdey23)

Manoj Dey House

मनोज देय ने 2024 के शुरुआती महीने जनवरी में अपने नए घर का उद्घाटन किया है। इनका यह नया घर बेहद शानदार और आलीशान दिखता है। उन्होंने इस घर के लिए बहुत सारे पैसे खर्च किए हैं। मनोज देय इस घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने इस नए घर का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

Manoj Dey Cars

Manoj Dey Net Worth 

इनके आलिशान घर के साथ-साथ, उनके पास काफी सारी गाड़ियाँ और महंगी कारों का एक शानदार कलेक्शन भी है, जिसमें शामिल है:-

Bike

  • ROYAL ENFIELD BULLET 350CC
  • TVS APACHE

Car

  • MARUTI CAR
  • MARUTI CELERIO CAR
  • TATA HARIER CAR

हमने अपने इस नए आर्टिकल में Manoj Dey Net Worth सम्बंधित सारी जानकारी आपके साथ शेयर की है, अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी सारी जानकारी अच्छी लगी होगी तो एक बार कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें।और एक बार हमारी बेबसाइट के होम पेज Income-Mall पर जरूर विजिट करे।

यह भी जरूर पढ़े:-

Abhishek Malhan Net Worth : जाने इस फुकरा इंसान की कमाई के बारे में !

Khan Sir YouTube Income: जानिए, YouTube पर मशहूर Khan Sir कितनी कमाई करते हैं !

Anupam Mittal Net Worth And Lifestyle: shadi .com से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइलतक का सफर

Rashmika Mandanna Net Worth 2024: इस लेडी सुपरस्टार की है करोड़ों की संपत्ति, जाने डीटेल्स में !

Whatsapp Group
Facebook Page
Telegram channel

Leave a Comment