Kanya Sumangla Yojana 2024 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कैसे करे आवेदन आईये जाने

Kanya Sumangla Yojana 2024: हमारे देश में लड़कियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समाज में लड़कियों के जन्म को लेकर नकारात्मक सोच को बदलने के लिए मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में रहने वाली लड़कियों को ₹25000 की प्रोत्साहन राशि देगी, जो उन्हें 6 किस्तों में मिलेगी।

Kanya Sumangla Yojana 2024
credit to google

 

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें।

Whatsapp Group
Facebook Page

साथ ही, हम आपको योजना में आवेदन करने की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और Kanya Sumangla Yojana का पैसा कैसे मिलेगा, इन सभी सवालों के बारे में चरणबद्ध जानकारी देंगे।

Kanya Sumangla Yojana 2024

योजना का नाम मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana
वर्ष 2024
राज्य उत्तर प्रदेश
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी प्रदेश में रहने वाली कन्याएं
उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देना
प्रोत्साहन राशि ₹25000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट mksy.up.gov.in

 

What Is Kanya Sumangla Yojana 2024

बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana” शुरू की है। इस कल्याणकारी योजना के तहत, राज्य सरकार लड़कियों को 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

पात्र लड़कियों को यह प्रोत्साहन राशि 6 चरणों में दी जाएगी, जो उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स पूरा करने तक किस्तों में मिलेगी।

credit to google

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया है। राज्य में रहने वाली वे लड़कियां जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आती हैं, इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए, आपको महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

Aim of Kanya Sumangla Yojana 2024

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समाज में पुरुष और महिला लिंगानुपात को संतुलित रखना और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करना है। साथ ही, यह योजना लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में लड़कियों के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बनाई गई है।

Under Kanya Sumangla Yojana 2024 Amount

श्रेणी पैसा कब मिलेगा प्रोत्साहन राशि
पहली श्रेणी बालिका के जन्म होने पर (1 अप्रैल 2019 या उसके बाद) ₹5000
दूसरी श्रेणी बालिका के 1 वर्ष पूरा होने के टीकाकरण के उपरांत ₹2000
तीसरी श्रेणी कक्षा 1 में प्रवेश लेने के उपरांत ₹3000
चौथी श्रेणी कक्षा 6 में प्रवेश लेने के उपरांत ₹3000
पांचवी श्रेणी कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत ₹4000
छठी श्रेणी कक्षा 10/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (कम से कम 2 साल) में प्रवेश लेने पर ₹8000

 

Important Document For Kanya Sumangla Yojana 2024

Kanya Sumangla Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • यूपी बिजली बिल रसीद
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • यदि बच्ची गोद ली गयी है तो उसका सर्टिफिकेट

Eligibility For Kanya Sumangla Yojana 2024

यूपी Kanya Sumangla Yojana में अप्लाई करने के लिए इन बातो का ध्यान रखना होगा:

  • लाभार्थी बालिका का परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार के पास उत्तर प्रदेश के निवासी का सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
  • लाभार्थी के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार में अधिकतम केवल 2 कन्याओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • अगर किसी महिला की पहली संतान लड़की है और उसे दूसरे प्रसव में जुड़वां बच्चियां जन्म लेती हैं, तो ऐसी स्थिति में तीनों बालिकाओं को मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana का लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी परिवार ने किसी अनाथ बच्ची को गोद लिया है, तो उनकी जैविक संतान और गोद ली गई बच्ची सहित दोनों लड़किया ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • यदि किसी परिवार ने किसी अनाथ बच्ची को गोद लिया है, तो उनके पास उस बच्ची को गोद लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Benefits Of Kanya Sumangla Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana के तहत यूपी सरकार पात्र परिवारों की 2 बालिकाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। प्रत्येक बालिका को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो उन्हें 6 किस्तों में मिलेगी। यह आर्थिक सहायता राशि बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई पूरी होने तक मिलती रहेगी।

प्रदेश में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ अनाथ बालिकाओं को भी दिया जाएगा। एमकेएसवाई यूपी में दी जाने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी।

How To Apply In Kanya Sumangla Yojana 2024

credit to google

 

Kanya Sumangla Yojana का लाभ लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। चलिए, पूरी आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

  • सबसे पहले, महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php को ओपन करें।
  • वेबसाइट का होमपेज खुलकर आपके सामने आएगा। होमपेज पर ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नियम एवं शर्ते स्वीकार कर ले।
  • आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सारी इनफार्मेशन को ध्यान से भरें।
  • इसके बाद Send SMS OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपने जिस मोबाइल नंबर को फॉर्म में दिया है, उसपर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डाले, फिर Verify & Sign-UP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको User ID और Password मिल जायेगा।
  • इसके बाद फिर से MSKY Portal पर जाना होगा और अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Kanya Sumangla Yojana का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
  • फॉर्म में बालिका से संबंधित सभी जानकारियों को भर दे।
  • इसके बाद फॉर्म में बैंक पासबुक की पीडीएफ कॉपी को अपलोड करनी होगी।
  • फिर Go के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको बालिका के नंबर को चुनना पड़ेगा। यदि पहली लड़की है तो Girl Child – I, दूसरी बालिका है तो Girl Child – II, और लड़किया अगर जुड़वाँ है तो Girl
  • Child – III के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने पहले से भरा हुआ फॉर्म खुल जायेगा, जिसमें आपको अन्य जानकारियों को भरना होगा।
  • लास्ट में Submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana में अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी ।

How To Apply In Kanya Sumangla Yojana 2024 Offline

जो कैंडिडेट Kanya Sumangla Yojana के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई नहीं कर सकते वे ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए कैंडिडेट्स को योजना का आवेदन फॉर्म भरकर खण्ड विकास अधिकारी / जिला परिवीक्षा अधिकारी / एसडीएम/ उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करना पड़ेगा । इसके बाद आयुक्त अधिकारी सभी फॉर्म्स को ऑनलाइन फीडिंग के लिए जिला परिवीक्षा अधिकारी को दे देंगे।

Kanya Sumangla Yojana का फॉर्म आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ खण्ड विकास अधिकारी / जिला परिवीक्षा अधिकारी/ एसडीएम / उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय से भी फॉर्म मिल सकता है।

Kanya Sumangla Yojana 2024 Form: Download PDF

Kanya Sumangla Yojana में अप्लाई करने के बाद सरकारी अधिकारी आपके फॉर्म और डाक्यूमेंट्स की जांच करंगे। यदि फॉर्म में सब कुछ सही पाया गया तो योजना में लाभार्थी को मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।

लड़की के अवयस्क होने की स्थिति में दी जाने वाली राशि उसके माता-पिता के खाते में भेजी दाल दी जाएगी। यदि माता व पिता दोनों का निधन हो चुका है तो ऐसी हालत में बच्ची के अभिभावक के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा।

Important Information

Kanya Sumangla Yojana की सबसे अच्छी बात है कि कैंडिडेट किसी भी श्रेणी में भाग ले सकता है। अगर आप अपनी बेटी के जन्म के बाद इस योजना में अप्लाई करने से रह गए हैं और आपकी बेटी थोड़ी बड़ी भी हो चुकी है तो भी आप अप्लाई कर सकते है।

इस योजना को कुल 6 पार्ट्स में बांटा गया है। लाभार्थी किसी भी पार्ट में अप्लाई कर सकते हैं। यदि लड़की के जन्म के बाद योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है तो उसके कक्षा 1 में प्रवेश के बाद सीधे श्रेणी 3 में अप्लाई हो सकता हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 18008330100 / 18001800300

हमने अपने इस नए आर्टिकल में Kanya Sumangla Yojana 2024 सम्बंधित सारी जानकारी आपके साथ शेयर की है, अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी सारी जानकारी अच्छी लगी होगी तो एक बार कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें।और एक बार हमारी बेबसाइट के होम पेज Income-Mall पर जरूर विजिट करे।

यह भी जरूर पढ़े:-

Income Tax Officer Syllabus 2024: Exam Pattern PDF Download, आयकर विभाग में अधिकारी बनने के लिए नया सिलेबस और एक्जाम पैटर्न जारी, जाने डिटेल्स में !

BSF HCM And ASI Vacancy 2024: बीएसएफ ने मिनिस्ट्रीयल और एएसआई भर्ती के 1526 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, योग्यता 12वीं पास, जाने डिटेल्स में !

NCR Teacher Bharti 2024: रेलवे TGT PGT और PRT टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुई जारी, आवेदन 22 जुलाई तक, जाने डिटेल्स में !

Whatsapp Group
Facebook Page
Telegram channel

Leave a Comment