All Body Parts Name in Hindi and English जानिए शरीर के अंगो के नाम हिंदी और इंग्लिश में

all body parts name in hindi and english: मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं, और शरीर के कुल अंगों की संख्या लगभग 78 होती है। शरीर के हर अंग का अपना अलग और महत्वपूर्ण कार्य होता है। इनमें से पाँच मुख्य अंग – हृदय, मस्तिष्क, यकृत, गुर्दे और फेफड़े – जीवन के लिए सबसे आवश्यक माने जाते हैं। इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण अंगों का विस्तृत विवरण दिया गया है। साथ ही, सभी अंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

All Body Parts Name in Hindi and English
credit to google

 

अगर आप मानव शरीर के सभी अंगों के नाम और जानकारी हिंदी और इंग्लिश में ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हमने मानव शरीर के सभी अंगों के नाम हिंदी और इंग्लिश में विस्तार से बताए हैं। इसके साथ ही, हर अंग का कार्य क्या होता है, और मनुष्य के आंतरिक अंग कौन-कौन से हैं, इस पर भी चर्चा की गई है। इसके अलावा, मानव शरीर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्यों की जानकारी भी आपको यहाँ मिलेगी।

Whatsapp Group
Facebook Page

शरीर के अंगों के नाम की जानकारी रखने के कई फायदे होते हैं। इससे न केवल हमें यह पता चलता है कि हमारे शरीर में कौन-कौन से अंग हैं, बल्कि इससे हमारी शब्दावली (Vocabulary) भी मजबूत होती है। तो फिर इंतजार किस बात का? आइए, all body parts name in hindi and english के बारे में विस्तार से जानते हैं।

credit to google

 

मानव शरीर का सबसे बड़ा बाहरी अंग त्वचा (Skin) होता है, जबकि सबसे छोटा अंग पीनियल ग्रंथि (Pineal Gland) है। इसके अलावा, शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग यकृत (Liver) होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में एक ऐसा अंग भी है जो आग में भी नहीं जलता? जी हाँ, वह अंग दाँत हैं!

all body parts name in hindi and english

S. No.Body Parts in EnglishBody Parts in Hindi
1.Eyeआँख
2.Earकान
3.Noseनाक
4.Fingerअंगुली
5.Footपैर
6.Handहाथ
7.Headसिर
8.Tongueजीभ
9.Kneeघुटना
10.Neckगर्दन
11.Wristकलाई
12.Toothदांत
13.Stomachपेट
14.Heartदिल
15.Backपीठ
16.Boneहड़्डी
17.Armpitबगल
18.Brainदिमाग
19.Hairबाल
20.Chestपुरुष की छाती
21.Armबाँह
22.Breastस्त्री की छाती
23.Faceचेहरा
24.Mouthमुहँ
25.Lapगोद
26.Muscleमांसपेशी
27.Palmहथेली
28.Skinचमड़ा, खाल
29.Throatगला
30.Thumbअंगूठा
31.Waistकमर
32.Veinनस
33.Abdomenपेट
34.Back-boneरीढ़ की हड़्डी
35.Beardदाढ़ी
36.Bellyपेट
37.Bloodखून
38.Cheeksगाल
39.Fistमुट्ठी
40.Eyebrowभौंह
41.Foreheadमाथा
42.Heelएड़ी
43.Intestineआँत
44.Jointजोड़
45.Kidneyगुर्दा
46.Liverजिगर
47.Lungफेफड़ा
48.Toeपांव की अंगुली
49.Skullखोपड़ी
50.Nerveनस
51.Ankleटखना
52.Anusमलद्वार
53.Nailनाख़ून
54.Ribपसली
55.Wombगर्भाशय
56.Elbowकोहनी
67.Spleenतिल्ली
68.Embryoभ्रूण
69.Eardrumकान का परदा
70.Calfपिंडली
71.Bileपित्त
72.Palateतालू
73.Chinठुड्डी

Internal Parts Name in Hindi and English

Internal Body Parts Name in Hindi and English मानव शरीर के बाहरी अंगों के साथ-साथ आंतरिक अंग भी कई महत्वपूर्ण हिस्सों से मिलकर बने होते हैं। ये आंतरिक अंग शरीर के अंदर होते हैं, और इसलिए बहुत कोमल और संवेदनशील होते हैं। इन्हें बाहरी आघात से बचाने के लिए शरीर के भीतर सुरक्षित रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर शरीर को कोई बाहरी चोट या पीड़ा हो, तो ये आंतरिक अंग सुरक्षित और संरक्षित रहें।

Heart (हार्ट)दिल
Brain (ब्रेन)दिमाग
Stomach (स्टमक)पेट
Lung (लंग)फेफड़ा
Liver (लिवर)यकृत
Intestine (इंटेस्टाइन)आँत
Small Intestine (स्मॉल इंटेस्टाइन)छोटी आँत
Large Intestine (लार्ज इंटेस्टाइन)बड़ी आँत
Kidney (किडनी)गुर्दा
Pancreas (पैंक्रियास)अग्न्याशय
Bladder (ब्लैडर)मूत्राशय
Thymus (थाइमस)बाल्यग्रंथि
Thyroid (थाइरोइड)थाइरोइड

Male Body Parts in Hindi and English

यहां पर निचे Male Body Parts Name in Hindi and English दिए गए है

Head (हेड)सिर
Hair (हेयर)बाल
Face (फेस)चेहरा
Neck (नेक)गर्दन
Shoulder (शोल्डर)कन्धा
Axilla (एक्सिला)कांख
Arm (आर्म)बाँह, भुजा
Chest (चेस्ट)पुरुष की छाती
Umbilical (अम्बिलिकल)नाल
Elbow (एल्बो)कोहनी
Hand (हैंड)हाथ
Wrist (रिस्ट)कलाई
Mole (मोल)मस्सा
Back (बैक)पीठ
Groin (ग्रोइन)पेट और जाँघ के बीच
Hip (हिप)कूल्हा
Penis (पेनिस)लिंग
Scrotum (स्क्रोटम)अंडकोश की थैली
Buttock (बुट्टोक)चूतड़
Thigh (थाइ)जाँघ
Knee (नी)घुटना
Calf (काफ)पिण्डली
Leg (लेग)टांग
Ankle (एंकल)टखना
Foot (फुट)पैर, पाँव

Females Body Parts Name in Hindi and English

यहां पर निचे Females Body Parts Name in Hindi and English दिए गए है

Hair (हेयर)बाल
Head (हेड)सिर
Eye (आई)आँख
Ear (ईयर)कान
Nose (नोज)नाक
Neck (नेक)गर्दन
Mouth (माउथ)मुँह
Chin (चिन)ठोड़ी
Shoulder (शोल्डर)कन्धा
Breast (ब्रैस्ट)स्तन
Arm (आर्म)बाँह, भुजा
Stomach (स्टॉमक)पेट
Waist (वेस्ट)कमर
Vagina (वेजिना)योनि
Vulva (वुलवा)योनि का भाग
Palm (पाम)हथेली
Finger (फिंगर)अँगुली
Fist (फिस्ट)मुट्ठी
Thigh (थाइ)जाँघ
Knee (नी)घुटना
Leg (लेग)टांग
Ankle (एंकल)टखना
Heel (हील)एड़ी
Toe (टो)पैर की अंगुली
Foot (फुट)पैर, पाँव

Body Parts Name in Hindi and English and their functions

यहां पर निचे Body Parts Name in Hindi and English and their functions दिए गए है

आंख (Eyes): आंखें मानव शरीर का सबसे कोमल और संवेदनशील अंग होती हैं। हम बाहरी दुनिया को देखने के लिए आंखों का उपयोग करते हैं। किसी वस्तु को देखकर ही हम उसके रंग, रूप, आकार और बनावट के बारे में जान सकते हैं।

कान (Ears): कान मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। कानों की मदद से हम ध्वनियों को सुनते हैं और उनकी प्रतिक्रिया कर पाते हैं। सुनने की क्षमता के बिना हमारे लिए संवाद स्थापित करना कठिन हो जाएगा।

नाक (Nose): नाक भी शरीर का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण अंग है। नाक से हमें किसी वस्तु की गंध का पता चलता है। इसके अलावा, नाक श्वसन तंत्र का एक अहम हिस्सा है, जिससे हम सांस लेते हैं।

मुंह (Mouth): मुंह हमारी आहार नली का पहला भाग होता है। इसका मुख्य कार्य है भोजन ग्रहण करना और बोलना। बोलना एक महत्वपूर्ण संवाद प्रक्रिया है, जिससे हम अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।

दांत (Teeth): दांत हमारे मुंह में स्थित कठोर अंग होते हैं। दांतों का काम भोजन को पकड़ना, काटना, चबाना और पीसना होता है। यह हमारे पाचन तंत्र की शुरुआत करते हैं।

हाथ (Hands): हाथ शरीर का अत्यधिक उपयोगी अंग है। हाथों की मदद से हम चीजों को पकड़ सकते हैं, भोजन कर सकते हैं और शरीर के तापमान का अनुभव कर सकते हैं।

पैर (Feet): पैर शरीर का वह अंग है जिसकी मदद से हम खड़े हो सकते हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं।

हृदय (Heart): हृदय मानव शरीर का एक प्रमुख अंग है। इसका काम शरीर में रक्त को पंप करना और उसे विभिन्न अंगों तक पहुंचाना है। यह शरीर को ऊर्जा और ऑक्सीजन प्रदान करने में मदद करता है।

छोटी आंत (Small Intestine): छोटी आंत पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम भोजन को पचाना और पोषक तत्वों को अवशोषित करना है।

बड़ी आंत (Large Intestine): बड़ी आंत पाचन तंत्र का दूसरा मुख्य अंग है। जब भोजन छोटी आंत में पच जाता है, तो बड़ी आंत उसमें से पानी को अवशोषित करती है और मल को ठोस बनाती है।

वृक्क (Kidney): वृक्क शरीर का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम शरीर में मौजूद तरल पदार्थों और खाने में से गंदगी को फ़िल्टर करना और उसे पेशाब के रूप में निकालना होता है।

गुदा (Anus): गुदा पाचन तंत्र का अंतिम हिस्सा होता है। इसका मुख्य कार्य शरीर से मल को निष्काषित करना है।

Gyanendriya Kisse Kehte Hai

ज्ञानेंद्रियां (Sense Organs) हमारे शरीर के वे महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी मदद से हम प्रकृति की किसी भी चीज से जुड़ पाते हैं। हमारे शरीर में कुल 5 ज्ञानेंद्रियां होती हैं, जो हैं: आँख, नाक, कान, त्वचा, और जीभ। हर अंग का अपना एक विशेष कार्य होता है, जिसे हमने नीचे विस्तार से बताया है:

त्वचा (Skin): त्वचा हमारे शरीर की स्पर्श-ग्राही इंद्रिय है, जिसे स्पर्श इंद्रिय भी कहते हैं। किसी वस्तु के आकार, प्रकार, कठोरता या कोमलता का अनुभव हमें त्वचा के जरिये ही होता है।

आँख (Eyes): यह हमारी प्रकाश-ग्राही इंद्रिय है, जिससे हम किसी भी वस्तु या प्रकृति की चीजों को देख पाते हैं। आँखों के माध्यम से ही हम दुनिया को पहचानते हैं।

नाक (Nose): नाक हमारी घ्राण-ग्राही इंद्रिय है, जिसका काम गंध को पहचानना और श्वसन करना है। नाक के बिना हम सुगंध या दुर्गंध का अनुभव नहीं कर सकते।

कान (Ears): कान हमारी ध्वनि-ग्राही इंद्रिय हैं, जिनके माध्यम से हम ध्वनियों को सुनते हैं। इसकी मदद से हम संवाद कर पाते हैं और संगीत जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं।

जिह्वा (Tongue): जीभ हमारी स्वाद-ग्राही इंद्रिय है, जिससे हमें खाने के विभिन्न स्वादों का अनुभव होता है। इसके बिना हम खाने के स्वाद को महसूस नहीं कर सकते।

सवाल-जवाब (FAQs)

Q1: मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?
Ans: मनुष्य का वैज्ञानिक नाम Homo Sapiens है।

Q2: मनुष्य के शरीर में ब्लड कितना होता है?
Ans: मनुष्य के शरीर में औसतन 4.5 से 5 लीटर ब्लड होता है।

Q3: मनुष्य के शरीर में हड्डियाँ कितनी होती हैं?
Ans: एक वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं।

Q4: मानव शरीर कौन सा अंग बड़ा होता है ?
Ans: मानव शरीर का त्वचा सबसे बड़ा अंग है।

Q5: मानव शरीर का सबसे छोटा अंग कौन सा है?
Ans: मानव शरीर का सबसे छोटा अंग पीनियल ग्रंथि है।

Q6: मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?
Ans: मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर  है।

हमने अपने इस नए आर्टिकल में All Body Parts Name in Hindi and Englishसम्बंधित सारी जानकारी आपके साथ शेयर की है, अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी सारी जानकारी अच्छी लगी होगी तो एक बार कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें।और एक बार हमारी बेबसाइट के होम पेजIncome-Mallपर जरूर विजिट करे।
Whatsapp Group
Facebook Page
Telegram channel

Leave a Comment